
www.daylifenews.in
मुंबई। वॉल्यूम के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता और भारत की प्रमुख कृषि उपकरण कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नया कॉम्पैक्ट हार्वेस्टर महिंद्रा हार्वेस्ट युवा पेश किया है। विशेष रूप से छोटे और सीमांत जोत वाले किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह हार्वेस्टर उन क्षेत्रों में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जहां संकरे संपर्क मार्गों के कारण बड़े हार्वेस्टर का इस्तेमाल मुश्किल होता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस, फार्म मशीनरी के उपाध्यक्ष एवं बिजनेस प्रमुख रवींद्र शाहणे ने कहा, महिंद्रा हार्वेस्ट युवा को शुरू से ही छोटे और मध्यम आकार के किसानों की विशिष्ट जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अपने कॉम्पैक्ट आकार, हल्के वजन वाले डिजाइन, सड़क पर परिवहन के लिए सुविधाजनक चौड़ाई, संचालन में आसानी और कुशल कटाई क्षमता के साथ हमारा नया कॉम्पैक्ट हार्वेस्टर किसानों को उन क्षेत्रों में भी मशीनीकृत कटाई की सुविधा उपलब्ध कराता है, जहां बड़ी मशीनों से पहुंचना मुश्किल होता है। किफायत, उत्पादकता और विश्वसनीयता को एक साथ जोड़कर हार्वेस्ट युवा किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को ऐसा व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराता है, जो परिचालन दक्षता बढ़ाने और खेती की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।