महिंद्रा ने लॉन्च की XUV 3XO ZNG

www.daylifenews.in
मुंबई। देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने XUV 3XO ZNG लॉन्च की। कंपनी के इस पहले मुख्यधारा के सीएनजी यात्री वाहन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। XUV 3XO ZNG के साथ महिंद्रा ने सीएनजी सेगमेंट में दमदार ड्राइविंग अनुभव देने की कोशिश की है। इसमें टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो सीएनजी और पेट्रोल, दोनों मोड में 82 किलोवाट की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। एसयूवी की प्रमाणित ईंधन दक्षता 24.7 किमी प्रति किलोग्राम है। इससे ग्राहक ड्राइविंग के रोमांच से समझौता किए बिना कम खर्च में गाड़ी चलाने का विकल्प चुन सकते हैं। XUV 3XO ZNG में टर्बो इंजन की ताकत, आकर्षक डिजाइन, पर्याप्त जगह, आधुनिक तकनीक, आराम और सुरक्षा का मेल दिया गया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव कारोबार के अध्यक्ष डॉ. वेलुसामी आर. ने कहा, “XUV 3XO ZNG का स्पष्ट वादा है—बिना किसी समझौते के बेहतर अनुभव। आज ग्राहक एसयूवी की जगह, तकनीक, सुरक्षा और ड्राइविंग अनुभव के साथ सीएनजी का कम खर्च भी चाहते हैं। सेगमेंट में सबसे ज्यादा टॉर्क, टर्बोचार्ज्ड परफॉर्मेंस और शानदार ईंधन दक्षता के साथ यह गाड़ी सीएनजी की उपयोगिता और एसयूवी के रोमांच को एक साथ लाती है। इससे सीएनजी एसयूवी को लेकर ग्राहकों की अपेक्षाओं के लिए नया मानक तय होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *