नात-ए-पाक, कुरआन की तालीम का दिया संदेश

लुहार मंडी में जलसा हुआ भाईचारे पर बल दिया
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के लुहार मंडी मोहल्ले में मंगलवार रात्रि धार्मिक जलसे का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। कार्यक्रम में पेश इमाम ने बच्चों को कुरआन शरीफ की तालीम देते हुए ईमान, नेक आचरण और अल्लाह पर यकीन रखने का संदेश दिया।
जलसे के दौरान बच्चों ने अपने प्यारे रसूल की शान में नात-ए-पाक पेश कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। मासूम बच्चों की प्रस्तुति को मोहल्लेवासियों ने खूब सराहा और उनकी हौसला अफजाई की।
एहसान लुहार ने बताया कि कार्यक्रम इशा की नमाज के बाद रात्रि करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए कई इमामों ने भी शिरकत कर धार्मिक तकरीरें पेश कीं और इस्लामी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।
जलसे में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं अकीदतमंद मौजूद रहे। पूरे आयोजन का माहौल भाईचारे, धार्मिक आस्था और बच्चों के नैतिक एवं धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने के संदेश से सराबोर रहा।वही आखिर में अमन चैन व भारत की खुशहाली की दुआएं की गई। इस अवसर पर अहसान लुहार जाकिर लुहार रहिस लुहार फारूक लुहार (चौमू वाला ) इकराम लुहार (धानोता वाला) शरीफ लुहार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *