
www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) और इंस्टीट्यूट ऑफ एक्चुअरीज ऑफ इंडिया ने प्रोफेशनल लर्निंग को मजबूत करने और उभरते क्षेत्रों में प्रोफेशनल क्षमताएं विकसित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू पर बिमटेक के डीन एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पंकज प्रिया और एक्चुअरीज ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. रुचिता वर्मा ने हस्ताक्षर किए। कार्बन क्रेडिट्स और कार्बन मार्केट्स से जुड़ा ऑनलाइन सर्टिफिकेशन प्रोग्राम 19 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजिब ने कहा, “जैसे-जैसे कार्बन मार्केट विकसित हो रहे हैं, ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत बढ़ रही है जो इन बाजारों के काम करने के तरीके और उनसे जुड़े अवसरों व जोखिमों को समझते हों। एक्चुअरीज ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. रुचिता वर्मा ने बताया, “बिमटेक के साथ यह एमओयू हमें ऐसे लर्निंग प्रोग्राम तैयार करने में मदद करेगा , जो उभरते प्रोफेशनल जरूरतों के अनुरूप हों और बढ़ते महत्व वाले क्षेत्रों के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा।”