न्यू कमर्स स्टूडेंट्स वेलकम “तेज दिमाग-सही जवाब” वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था की ओर से ब्रज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल,राणा प्रताप नगर, झोटवाड़ा में “तेज दिमाग-सही जवाब” शीर्षक से वर्ग पहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने विद्यालय डायरेक्टर श्रीचंद खुडिया को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए किया। इसके पश्चात न्यू कमर्स स्टूडेंट्स का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्हाइट बोर्ड पर कोष्टक (ग्रिड) बनाकर उसमें फूल-माला, मुस्कान, मन-दिमाग , यातायात, पर्यावरण, इंटरनेट, घर-परिवार, आचार-विचार जैसे शब्दों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी तीव्र बुद्धि और समझ का उत्कृष्ट परिचय देते हुए अनसुलझी पहेलियों को तेजी से हल किया और सही जवाब दिए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स नक्श,भानु कंवर व गौरव को गोल्ड मेडल पहनाकर व गिफ्ट देकर सम्मानित किया व अन्य विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानसिक बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देना रहा। प्रोग्राम के अन्त में स्कूल प्रिंसिपल नमिता कुमावत ने उत्कृष्ट स्टूडेंट्स को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ बोर्ड परीक्षाओं के भी आप सभी इसी गर्मजोशी से परीक्षा परिणाम को अंजाम देवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *