मंडावर : चुनावी मैदान में अब कुल 122 प्रत्याशी मैदान में

50 कांग्रेस भाजपा, 72 निर्दलीयों को चुनाव चिह्न हुए आवंटित
www.daylifenews.in
मंडावर (दौसा)। नगरीय निकाय आम चुनाव में नाम वापसी के बाद शुक्रवार को 72 निर्दलीय प्रत्याशीयो को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। जिसके बाद निर्दलीय प्रत्याशियों ने शुक्रवार दोपहर से ही पूरी दमखम से चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं भाजपा ओर कांग्रेस के 50 प्रत्याशी पहले से ही चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर की सरकार में शामिल होने के लिए भाजपा, कांग्रेस ओर निर्दलीय प्रत्याशी दमखम से मैदान में आ गए है। ओर शहर पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। गली मोहल्लों में प्रत्याशियों ओर उनके समर्थकों की टोलिया मतदाताओं को रिझाती नजर आई। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के प्रयास कर रहे है। वहीं शुक्रवार को शहर में दिनभर बारिश के हालत रहे फिर भी प्रत्याशी वार्डो में पहुंचकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दिए।
इन प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस
रिटर्निंग अधिकारी प्रियंका बड़गुजर ने बताया कि पालिका क्षेत्र में हो रहे चुनाव में कुल 27 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नाम वापस लिए है। जिनमे वार्ड नंबर 2 से दुलारी, वार्ड नंबर 3 से ओमप्रकाश सैनी, ललित सैनी, सोनू कुमार सैनी व मुरारीलाल सैनी, वार्ड नंबर 4 से अनिता सैनी, अनीता, दीपिका सैनी, सुमन सैनी व संतरा, वार्ड नंबर 6 खुशीराम, वार्ड नंबर 8 से निशा शर्मा व सुशीला, वार्ड नंबर 10 से गोविंद, वार्ड नंबर 12 से चिम्मन व बाबूलाल शर्मा, वार्ड नंबर 15 से ममता, वार्ड नंबर 16 चंद्रकला व पूजा, वार्ड नंबर 18 से रामौतार, वार्ड नंबर 19 से हजारीलाल मीणा व भूपेश कुमार मीणा, वार्ड नंबर 20 से गौरव व अजय कुमार, वार्ड नंबर 22 से मुकेश चंद सैनी व सतीश, वार्ड नंबर 25 से हितेश सैनी ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *