
www.daylifenews.in
क्लिनिकल स्पेशलिटी पर आधारित अस्पताल प्लेटफॉर्म और तृतीयक एवं चतुर्थक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले पारस हेल्थकेयर लिमिटेड ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए सेबी के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) फाइल किया है। कंपनी उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में फैले आठ अस्पतालों के नेटवर्क के माध्यम से तृतीयक एवं चतुर्थक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। इनकी कुल बिस्तर क्षमता 31 मार्च, 2026 तक 2,211 है। पारस हेल्थकेयर लिमिटेड “पारस हेल्थ” ब्रांड के तहत काम करती है। डॉ. धर्मिंदर कुमार नागर कंपनी के प्रमोटर हैं। इस प्रस्ताव में 500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और विक्रय शेयरधारक द्वारा 1,300 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री का ऑफर शामिल है। कुल ऑफर राशि 1,800 करोड़ रुपये तक है। प्रत्येक इक्विटी शेयर का अंकित मूल्य 1 रुपये है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से प्रस्तावित इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाएंगे। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजरों में जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड शामिल हैं।