
www.daylfenews.in
गुरुग्राम/मुंबई। भारत की प्रमुख वैश्विक एअरलाइन एअर इंडिया और देश के सबसे बड़े निजी एअरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एअरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एकीकृत ऑनलाइन ड्यूटी-फ्री शॉपिंग प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की। एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप से एकीकृत यह नया डिजिटल स्टोर यात्रियों को चुनिंदा भारतीय हवाई अड्डों से रवाना होने या वहां पहुंचने से पहले ड्यूटी-फ्री उत्पादों को ऑनलाइन देखने, प्री-ऑर्डर करने और सुरक्षित भुगतान की सुविधा देगा। ग्राहक अपने पैक किए गए सामान को एअरपोर्ट के निर्धारित ड्यूटी-फ्री काउंटर से प्राप्त कर सकेंगे। यात्रियों के लिए नया प्लेटफॉर्म सुविधा के साथ तत्काल बचत का विकल्प भी देगा। शुरुआती ऑफर के तहत सामान्य खुदरा कीमतों पर 25 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा बैंक ऑफर और मौसमी विशेष लाभों का भी फायदा उठाया जा सकेगा। यह डिजिटल सेवा अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, मंगलुरु, मुंबई, नवी मुंबई और तिरुवनंतपुरम के ड्यूटी-फ्री हब वाले प्रमुख हवाई अड्डों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा कोडशेयर यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी।