भीषण गर्मी में राहगीरों व ग्रामीणों को मिली राहत

निर्जला एकादशी पर बिशनगढ़ तिराहे बस स्टैंड ,टोल प्लाजा पर गन्ना रस का वितरण
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे सहित आसपास में निर्जला एकादशी मनाई गई। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बुधवार को बिशनगढ़ तिराहे बस स्टैंड , टोल प्लाजा सहित अलग अलग जगहों पर जूस पिलाया गया।
वही बिशनगढ़ मोड़ पर समाजसेवी महेश जड़वाल द्वारा गन्ने के रस का वितरण किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित सेवा कार्य में तेज धूप के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों व राहगीरों ने गन्ने का रस पीकर राहत महसूस की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:15 बजे प्रभुदयाल जड़वाल के हाथों किया गया। इस दौरान सेवा भाव से गन्ने का रस वितरित किया गया और लोगों ने आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में रामकुंवर जड़वाल, उमेद टाटला, महेश जड़वाल, बलराम जाट, भागीरथ टाटला, महिपाल गुर्जर, रामकरण कमांडो, पप्पू जड़वाल, राकेश सैनी, बनवारी यादव, सुनील शर्मा, निखिलेश यादव, राकेश यादव, अजयपाल गुर्जर तथा अर्जुन मोहनपुरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *