

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री एमामुद्दीन अहमद खान (नवाब दुर्रूमियां) को पुस्तक के एडिटर सद्दीक अहमद ने ‘जियो हेल्दी’ की प्रति भेंट की। यह पुस्तक डॉ. पी. डी. गुप्ता द्वारा लिखित इंग्लिश भाषा की “बेटर लिविंग” का रूपांतरण है जिसे हिंदी में तैयार किया गया है। बेटर लिविंग पुस्तक जन सामान्य, घर, ऑफिस, स्टूडेंट, व्यापारी, बच्चे एवं समाज के सभी तबके को ध्यान में रखते हुए डॉ. पी. डी. गुप्ता द्वारा लिखी गई। इस पुस्तक को अनेक भाषाओँ में प्रकाशित किया गया।

हिंदी के पाठकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसके हिंदी संस्करण को जयपुर में ही तैयार किया गया जिसमें अनुवाद सहयोग संध्या पुरोहित, कृष्णा ग्राफिक्स के एल कुमावत द्वारा पेज सेटअप किया गया।
जियो हेल्दी पुस्तक में ग्राफिक्स द्वारा समझाया गया है कि रोजमर्रा की ज़िन्दगी में होने वाली परेशानियां बीमारियां या अन्य रोगों द्वारा हम अपने आपको कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। डॉ. पी. डी. गुप्ता ने बहुत ही सटीक और सरल अंदाज़ में इस पुस्तक को लिख कर सभी के लिए सन्देश दिया है कि दीर्घायु होने के लिए स्वस्थ खान पान, रहन सहन और समय पर डॉक्टर्स की सलाह ली जनि जरूरी है।
इस पुस्तक को जब पूर्व चिकित्सा मंत्री नवाब दुर्रूमियां साहब को भेंट किया गया तो उन्होंने भी थोड़ा सा देखने, पढ़ने के बाद पुस्तक के लेखक डॉ. पी.डी. गुप्ता जी की सराहना की एवं पुस्तक के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। पुस्तक की प्रति भेंट करते समय नवाब अमानत अली टोंक, पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान, मेडिकल स्टूडेंट एवं अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे।