


www.daylifenews.in
जयपुर। कॉन्स्टिटूशन क्लब, जयपुर में अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, डॉ. सी.पी. जोशी एवं कांग्रेस पार्टी के गणमान्य नेताओं के साथ डिनर में पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा शामिल हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, एआईसीसी के पूर्व महासचिव अविनाश पाण्डे से अरोड़ा ने आत्मीय मुलाक़ात की। उन्हें आम्रपाली म्यूज़ियम के पब्लिकेशन और देवदत्त पाठक द्वारा लिखी किताब ‘The Adornment of Gods’ भेंट की। इस अवसर पर पुस्तक पर चर्चा और अन्य राजनीतिक विषयों पर विमर्श निश्चित रूप से अविस्मरणीय क्षण रहे।