150 बोरी भोजन से बचाई हजारों मछलियों की जान

श्री श्री 1008 श्री छबीले शरण देवाचार्य जी महाराज छारसा धाम ने
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जीव दया की मिसाल पेश करते हुए श्री श्री 1008 श्री छबीले शरण देवाचार्य जी महाराज छारसा धाम ने रेहडिया बांध बांदीकुई और मलारना बांध टहला में मछलियों के लिए डेढ़ सौ बोरी भोजन सामग्री डलवाई।
भीषण गर्मी में बांधों का जलस्तर घटने से मछलियों का जीवन संकट में था। महाराज श्री ने जीव रक्षा के भाव से ये कदम उठाया। डेढ़ सौ बोरी भोजन डालने से हजारों मछलियों को जीवनदान मिला।
स्थानीय लोगों ने महाराज श्री के इस कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उनका कहना है कि “पेड़-पौधे, पशु-पक्षी के बाद अब जलचर जीवों की सुध ली गई है”।यह जानकारी महेश कपुरिया ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *