


www.daylifenews.in
जयपुर। विजयवर्गीय वैश्य समाज समिति महिला मंडल, विद्याधर नगर, जयपुर द्वारा गोकुल गाँव, सीकर रोड, जयपुर में आयोजित “लहरियों में सावन उत्सव” बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं पारिवारिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। रंग-बिरंगी लहरियों, सावन गीतों, नृत्य, मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में लगभग 80 से 90 महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साहवर्धक एवं यादगार बनाया।
कार्यक्रम का सफल एवं मनमोहक संचालन श्री मुरारी लाल विजयवर्गीय (दुब्बी वाले) द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु मंजू विजयवर्गीय, ज्योति विजयवर्गीय एवं प्रियंका विजयवर्गीय ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए पूर्ण निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ अपना दायित्व निभाया।
कार्यक्रम में गायत्री विजयवर्गीय, निम्मो विजयवर्गीय एवं मधु विजयवर्गीय ने रोचक प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर सभी उपस्थितजनों को आनंदित किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सभी ने स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजनों का स्टार्टर के साथ आनंद लिया तथा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को भी पुरस्कृत किया गया।
🏆 प्रतियोगिताओं के विजेता🔹 मेहंदी प्रतियोगिता, प्रथम – काजल विजयवर्गीय, द्वितीय – संगीता विजयवर्गीय
🔹 बाल नृत्य प्रतियोगिता, प्रथम – प्रेक्षा विजयवर्गीय, द्वितीय – रीति विजयवर्गीय
🔹 महिला नृत्य प्रतियोगिता, प्रथम – शशि विजयवर्गीय, द्वितीय – अनु विजयवर्गीय
🔹 म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, प्रथम – संजीवनी विजयवर्गीय, द्वितीय – निधि विजयवर्गीय
🔹 लकी ड्रॉ: प्रथम – संतोष विजयवर्गीय, द्वितीय – मधु विजयवर्गीय
🔹 बेस्ट लहरिया क्वीन 👑प्रथम – ज्योति विजयवर्गीय (अलवर), द्वितीय – मीना विजयवर्गीय (दलाड़ी)
नन्हीं बालिका कियाना ने अपनी सुंदर हिंदी कविता प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, जिसके लिए उसे विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री ललित विजयवर्गीय को कपल गेम में प्रथम पुरस्कार तथा श्री लोकेश विजयवर्गीय को उनकी हास्य प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
प्रियंका विजयवर्गीय एवं ज्योति विजयवर्गीय द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और सभी उपस्थितजनों की खूब सराहना प्राप्त की।
अतिथि स्वागत एवं सम्मान
अतिथि स्वागत एवं सम्मान व्यवस्था में निधि विजयवर्गीय, नीलम विजयवर्गीय, मंजू विजयवर्गीय, नीतू विजयवर्गीय, ऋतु विजयवर्गीय, इंदिरा विजयवर्गीय, कमला विजयवर्गीय, महिमा विजयवर्गीय, चंद्रेश विजयवर्गीय, आराधना विजयवर्गीय, गीता विजयवर्गीय, स्नेहलता विजयवर्गीय, पुष्पा विजयवर्गीय एवं मीना विजयवर्गीय का विशेष योगदान रहा। इन सभी ने आत्मीयता, स्नेह एवं उत्साह के साथ अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम को गरिमामय एवं यादगार बनाया।
विशेष सहयोग
दीक्षा विजयवर्गीय (डिग्गी वाले) ने क्राफ्टिंग, सजावट एवं फोटोग्राफी के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके रचनात्मक सहयोग की सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम की सफलता में श्री किशनलाल विजयवर्गीय, श्री लोकेश विजयवर्गीय एवं श्री विनोद विजयवर्गीय सहित सभी समाजबंधुओं का विशेष सहयोग रहा। विशेष रूप से श्री विनोद विजयवर्गीय ने पूरे कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रेरणास्रोत : श्री हनुमान सहाय विजयवर्गीय (भांकरोटा), अध्यक्ष, विजयवर्गीय वैश्य समाज समिति, विद्याधर नगर, जयपुर, अंत में रेखा विजयवर्गीय (बीलपुर), महिला संयोजिका ने सभी कार्यकारिणी बहनों, प्रतिभागियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाते हैं।
एकता हमारी शक्ति है, संस्कृति हमारी पहचान है और संगठन हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।