पौधारोपण के साथ ब्रेन पावर चैलेंज में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया

वर्ग पहेली प्रतियोगिता आयोजित
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो संस्कृति संस्था की ओर से केवीएम सेकेंडरी स्कूल, विद्याधर नगर में अध्यक्ष रूपाली राव के निर्देशन में “पौधारोपण के साथ ब्रेन पावर चैलेंज: वर्ग पहेली प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक रामकिशन शर्मा द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर सूचना मंत्री सुनील जैन ने निदेशक रामकिशन शर्मा को मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10वीं तक के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सूचना मंत्री सुनील जैन ने बच्चों से विभिन्न रोचक एवं चुनौतीपूर्ण वर्ग पहेलियां पूछीं। विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धिमत्ता, त्वरित सोच और समझदारी का परिचय देते हुए पहेलियों को सफलतापूर्वक हल किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में सूचना मंत्री सुनील जैन ने बच्चों को पौधारोपण के महत्व के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *