

www.daylifenews.in
थानागाजी, पानी, पेड़, पर्यावरण संरक्षण को लेकर पिछले डेढ़ दशक से थानागाजी, नारायणपुर, विराटनगर, कोटपूतली क्षेत्र में कार्य कर रहे एल पी एस विकास संस्थान के प्रकृति प्रेमी व पर्यावरणविद् राम भरोस मीणा ने एक लाख बीज सोलिंग, छिड़काव, वितरण का लक्ष्य पुरा किया। नदी किनारे, सड़क मार्ग, नग्न पहाड़, नालों में मीणा द्वारा नीम, जामुन, अमलतास, दुधी, शीशम, सरस के बीजों का छिड़काव किया, विशेष आज घाटा नाका चोकी से गुज़री मोड़ तक लगभग तीन किलोमीटर दूर में तीस हजार बीज सरस,नीम, पापड़, शीशम के सड़क के दोनों किनारों पर छिड़कें गए।
संस्थान के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद् ज्ञानेंद्र रावत ने बताया कि थानागाजी के आस पास के क्षेत्रों में दिनों-दिन बढ़ती पानी की किल्लत, वनस्पतियों के नष्ट होते यहां किसान, मजदूर, पशू- पक्षियों, वन्यजीवों को संकट बढ़ता जा रहा है, इन परिस्थितियों में सर्वाधिक वृक्षारोपण, जल संचय जैसे कामों के प्रति जागरूकता पैदा करना आवश्यक समझने के साथ संस्थान द्वारा वर्तमान समय तक पांच हजार युवाओं को पानी पेड़ के प्रति जागरूक करते हुए, इस वर्ष एक हजार पेड़ लगाने, एक लाख बीज छिड़कने का लक्ष्य रखा गया। जो पूरा किया जाएगा, रावत ने कहा कि बढ़ते हीटवेव, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदुषण के साथ पी एम 2.5 व पी एम 10 के खतरे बढ़ने से आम जनता स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। बीज छिड़काव के समय कालुराम मीणा, कमलेश मीणा, राकेश,काना राम उपस्थित रहे।