
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जयपुर जिला देहात उत्तर के प्रभारी शहजाद पठान ने रविवार को शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुर मंडल के भाग संख्या-168 बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें एपिसोड ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इसके पश्चात आयोजित संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद किया।
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शहजाद पठान ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जयपुर जिला देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान, जिला महामंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निजामुद्दीन कांजी, जिला उपाध्यक्ष सरफराज चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश नायक, कल्याण, इस्लाम खान, असगर खान, जहीर खान, शौकत, सद्दाम खान, शाबिर खान, आदिल खान, गुलसेर खान, मुन्ना माइकल, वसीम खान, बिलाल, शमशेर, लियाकत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।