श्याम मेटालिक्स ने इंटीग्रेटेड स्टील कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए करार किया

www.daylifenews.in
मुंबई। श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एसएमईएल) ने महाराष्ट्र सरकार के साथ चंद्रपुर में 9 मिलियन टन सालाना क्षमता वाला इंटीग्रेटेड स्टील कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्तावित परियोजना में करीब ₹50,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसे विदर्भ क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े एकल औद्योगिक निवेशों में से एक माना जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार के उद्योग, निवेश एवं सेवा विभाग के प्रधान सचिव डॉ. पी. अनबलगन ने कहा कि चंद्रपुर में स्टील कॉम्प्लेक्स से क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, स्थानीय एमएसएमई के लिए नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध होगा। श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बृज भूषण अग्रवाल ने कहा कि यह एमओयू कंपनी की दीर्घकालिक विकास यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। ₹50,000 करोड़ का निवेश केवल 9 एमटीपीए उच्च गुणवत्ता वाले वैल्यू-एडेड स्टील का उत्पादन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सर्कुलर टेक्नोलॉजी, संसाधन दक्षता और ग्रीन प्रैक्टिस पर आधारित आधुनिक संयंत्र तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *