प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के बीच दीर्घकालिक करार

www.daylifenews.in
मुंबई। उन्नत फोर्जिंग और प्रिसिजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वैश्विक कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड (बीएफएल) ने दुनिया की प्रमुख एयरोस्पेस इंजन निर्माता कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के साथ दीर्घकालिक करार किया है। इसके तहत भारत फोर्ज मिशन-क्रिटिकल एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स की आपूर्ति करेगी। इन कंपोनेंट्स का निर्माण भारत फोर्ज की भारत स्थित अत्याधुनिक एयरोस्पेस फैसिलिटी में किया जाएगा। भारत फोर्ज लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी ने कहा, “हम प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के कार्यक्रमों में सहयोग करने और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में भारत की विशेषज्ञता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।” प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा की वाइस प्रेसिडेंट, सप्लाई चेन नताली रिवे ने कहा, “हमें भारत फोर्ज की उच्च प्रदर्शन वाली एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, तकनीकी विशेषज्ञता और गुणवत्ता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता पर भरोसा है। ये क्षमताएं हमारी विशेष जरूरतों के अनुरूप हैं और भारत से हमारी सप्लाई चेन सोर्सिंग को मजबूत करने में मदद करेंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *