
www.daylifenews.in
जयपुर/माधोराजपुरा। मेरा अधिकार संस्था की ओर से समाजसेवी एवं मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने फागी क्षेत्र के माधोराजपुरा तहसील स्थित प्रसिद्ध श्री खेड़ा पति बालाजी महाराज मंदिर पहुंचकर हनुमानजी महाराज के दर्शन किए तथा देश-प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने मंदिर के पुजारी बाबूलाल देवकीनंदन पारीक को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की यात्रा से मन को शांति मिलती है तथा समाज में सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।
सुनील जैन ने बताया कि मेरा अधिकार संस्था समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सेवा और संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हनुमानजी महाराज के दर्शन से सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा मिलती है। संस्था आगे भी जनसेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाएगी।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर महेंद्र जैन, देवेंद्र पारीक एवं देवकीनंदन शर्मा (अजमेर वाले) सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।