
www.daylifenews.in
जयपुर। गोपालपुरा बाईपास पर बिना अनुमति चल रहे 130 कोचिंग संस्थानों पर सुप्रीम कोर्ट को सख्त सवाल पूछने पड़े, यह जेडीए और भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता उजागर करता है। यह बात अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खा कि हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रतापनगर में 350 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक कोचिंग हब इसलिए बनाया था ताकि शहर भर के कोचिंग संस्थान एक जगह आएं और छात्रों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित माहौल मिले। 100 से अधिक कोचिंग संस्थानों ने अपने लिए स्थान भी आरक्षित कर लिया परन्तु सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार इसे लागू नहीं करवा पाई।
उन्होंने लिखा कि त्रिवेणी नगर से महेश नगर तक करीब 1.5 किमी में बिना पार्किंग, बिना भवन सुरक्षा मानकों के 130 कोचिंग संस्थान चल रहे हैं और रोज जाम लगता है। क्या भाजपा सरकार अब कम से कम नींद से जागेगी और सभी कोचिंग संस्थाओं को कोचिंग हब में शिफ्ट करवाएगी।
https://x.com/i/status/2084906679712579917