खोरा लाडखानी जीएसएस में किया गया वृक्षारोपण

जेईएन पंकज सिंह ने बताए पेड़ों के लाभ
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड खोरा लाडखानी के कनिष्ठ अभियंता पंकज सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 33/11 केवी जीएसएस परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता पंकज सिंह ने मौजूद कर्मचारियों को वृक्षों से होने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध हवा मिलती है, पर्यावरण संतुलन बना रहता है और तापमान में कमी आती है।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथू राम गुर्जर शिव प्रकाश बुनकर रमेश बुनकर सत पाल गुर्जर राजेश चौधरी आदि उपस्तिथ थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *