
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर(जयपुर)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पर्यावरण प्रकोष्ठ की ओर से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंच की राष्ट्रीय संयोजिका रेशमा हुसैन, पर्यावरण प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक मुनव्वर चौधरी, राष्ट्रीय सह-संयोजिका सरोज खान, प्रदेश संयोजक समीर मलिक, व्याख्याता सलमान तथा सेंटर फॉर ह्यूमन राइट एंड सोशल वेलफेयर संस्थान के विद्यार्थियों सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की देखभाल के उद्देश्य से “वृक्ष पर्यावरण सिपाही” नियुक्त किए गए व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों ने कई गांवों को गोद लेकर वहां व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया। यह निर्णय भी लिया गया कि गांवों में लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय बुजुर्ग ग्रामीणों को सौंपी जाएगी। उन्हें इस कार्य के लिए प्रोत्साहन स्वरूप प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगा। इस पहल से पौधों का संरक्षण भी होगा।