वेदांता लिमिटेड की मुनाफ़े में 152 फीसदी सालाना बढ़ोतरी दर्ज

www.daylifenews.in
मुंबई। वेदांता लिमिटेड (बीएसईः 500295, एनएसईःवीईडीएल) ने 30 जून 2026 को समाप्त होने वाली पहली तिमाही के लिए अपने समेकित परिणामों की घोषणा की है। कई कारोबारों में शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस, बेहतर मार्जिन, मज़बूत कैश जनरेशन और मज़बूत बैलेंस शीट की वजह से कंपनी ने इस तिमाही में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वेदांता लिमिटेड के एक्ज़क्टिव डायरेक्टर, अरुण मिश्रा ने कहा, “हमने वित्तीय वर्ष 27 की मज़बूत शुरुआत की है और डीमर्ज्ड वेदांता के सभी कारोबारों में ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दिया है। जिंक इंडिया ने पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक खनित धातु उत्पादन दर्ज किया। फैकोर ने तिमाही में अब तक का सबसे अधिक और EBITDA हासिल किया। कॉपर इंडिया ने आठ सालों में पहली तिमाही में सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की है। जिंक इंटरनेशनल ने गैम्सबर्ग में अपनी रफ़्तार बनाए रखी।” वेदांता के ग्रुप सीएफओ, अजय गोयल ने कहा, वेदांता लिमिटेड ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं, जिसमें पीएटी (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) 152 फीसदी (साल-दर-साल) बढ़कर रु 5,294 करोड़ और EBITDA 98 फीसद (साल-दर-साल) बढ़कर रु8,469 करोड़ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *