
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का शनिवार को नगरपालिका मनोहरपुर परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। दोपहर 11:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम को पालिका कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने देखा।
नगरपालिका अधिशासी अधिकारी हरिनारायण यादव ने बताया कि आमजन कार्यक्रम से जुड़ सकें, इसके लिए बड़ी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ राजस्थान की विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण का प्रसारण देखा।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र यादव, लेखाकार पीयूष शर्मा, कैलाश गुर्जर, श्योराम जाट, ममता, मुकेश गढ़वाल सहित पालिका कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।