नदीम पठान सम्मानित होने पर आँधी में खुशी की लहर

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम ड़ी चोपदार व जयपुर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा आदि नेताओ ने नदीम पठान प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग राजस्थान को उनकी काबिलियत के दम पर स्वागत किया हैं उनको स्वागत करते समय पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
पठान को सम्मानित होने पर आँधी कस्बे के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की मिठाइयां वितरण व पठान को गोद मे उठाकर नाचने लगे। उल्लेखनीय हैं कि पठान सामूहिक विवाह सम्मेलनों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हैं और बंद मुट्ठी से दान देते हैं गरीब यतीम बेवाओं की तन मन धन से मदद करते हैं।
नदीम पठान वो शख्स हैं जो अपना जन्मदिन मनाने की बजाय दूसरों की जिंदगी में खुशियां भरते हैं। कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी, ईमानदार, दयालु और वफादार – ये पांच शब्द भी इनके कद के आगे छोटे पड़ जाते हैं। लोक डाउन में हजारों N-95 मास्क अपनी जेब से खरीदकर निःशुल्क बांटे। पुलिस, सफाईकर्मी, ठेले वाले – जो दिखा, मास्क दिया। ये दयालुता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं।
45 डिग्री की गर्मी में जब AC में बैठना मुश्किल होता है, ये जीप में मटके, परात और 50 किलो बाजरा लदवाकर जंगल निकल जाते हैं। अरावली की पहाड़ियों पर जगह-जगह परिंदों के लिए दाना-पानी का इंतेजाम करते हैं।
जन्मदिन पर भी ‘वही’ अंदाज : जब इनका जन्मदिन आता हैं सुबह से बधाई देने वालों का तांता लगा रहता हैं। एच.के. लोहानी न्यूज़ सर्विस की तरफ से जब साफा पहनाने गए तो मना कर दिया। बोले, “साफा उनको पहनाओ जो सीमा पर खड़े हैं। मैं तो बस अपना फर्ज निभा रहा हूं।”
उल्लेखनीय हैं कि राजनीति में पद पाने के बाद अकड़ आती है, पर नदीम पठान जैसे लोग पद पाकर और झुक जाते हैं – सेवा के लिए। शायद इसीलिए आंधी आज कह रही है “नदीम भैया आप आंधी का घमंड हो। उल्लेखनीय हैं पठान की काबिलियत के दम पर ही इनको प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *