

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल समाज सेवा दल के राजस्थान मीडिया प्रभारी सुनील जैन पत्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक के द्वारा “विशेष सम्मेलन – परिचय मिलन समारोह” के पोस्टर का विमोचन एस.एस.जी. पारिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहरगढ़ रोड, जयपुर में प्रिंसिपल श्रीमती रंजना शर्मा जी के सान्निध्य में किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक ने कहा कि श्रीमती रंजना शर्मा लंबे समय से शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा निस्वार्थ भाव से सहयोग करती आ रही हैं और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
“विशेष सम्मेलन – परिचय मिलन समारोह” के पोस्टर का विमोचन श्रीमती आशा यादव, प्रिंसिपल, न्यू पीपल्स अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उनियारों का रास्ता, चांदपोल, जयपुर एवं श्रीमती सोनिया साहू अध्यापिका के सान्निध्य में किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक ने कहा कि श्रीमती आशा यादव लंबे समय से शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा निस्वार्थ भाव से सहयोग करती आ रही हैं और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।