
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने नीट पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह गंभीर मामला रहा है और जो पकड़ा गया है, बीजेपी का जो नेता है, कहते हैं उनके परिवार के पांच लोग की नौकरी पहले लग चुकी है। यह जांच का विषय है। ये बिना मतलब के कांग्रेस सरकार को बदनाम करते हैं, ये खुद एक्सपोज़ हो गए हैं 2024 में 25 में 26 में, तीन बार नीट के पेपर आउट हो रहे हैं। क्या कारण बताइए? इसलिए बहुत गंभीर विषय है, 22 लाख बच्चों के ऊपर क्या गुजर रही होगी अपन कल्पना कर सकते हैं। बहुत ही सीरियस मामला है, भले ही एसओजी वाले कितनी सफाई दें,पर एसओजी ने एफआईआर लॉज क्यों नहीं करी इसका जवाब दे। बहानेबाजी करना अलग बात है, अधिकारियों को भेज देते हैं कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आओ। क्या मतलब हुआ ? बहुत गंभीर मामला है। अब इनकी पोल खुल जाएगी सबकी। https://x.com/i/status/2054505097082937567