चार पंचायत समितियों में 241 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

आंधी में 50, बस्सी में 79, जमवारामगढ़ में 64 एवं तूंगा में 48 अभ्यर्थी मैदान में
पंचायतीराज आम चुनाव का चौथा चरण
www.daylifenews.in
जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण के तहत जयपुर जिले में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत चार पंचायत समितियों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कुल 241 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिले की आंधी, बस्सी, जमवारामगढ़ एवं तूंगा पंचायत समितियों के कुल 82 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 355 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें कुल 328 अभ्यर्थी शामिल थे। संवीक्षा के दौरान 72 नामांकन पत्र निरस्त तथा 4 नामांकन पत्र डिस्कार्ड किए गए। इसके बाद 279 वैध अभ्यर्थियों में से 38 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इस प्रकार नाम वापसी के बाद कुल 241 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति आंधी के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में 50 अभ्यर्थी, बस्सी के 25 निर्वाचन क्षेत्रों में 79 अभ्यर्थी, जमवारामगढ़ के 23 निर्वाचन क्षेत्रों में 64 अभ्यर्थी तथा तूंगा के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में 48 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *