

www.daylifenews.in
नई दिल्ली/जयपुर। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने निवास 5, सुनहरी बाग रोड पर आयोजित दिवाली मिलन में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गाँधी से राजस्थान के पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की।


इस अवसर पर अशोक गहलोत ने दिवाली मिलन में शामिल देशभर से आए वरिष्ठ साथियों से मुलाकात की और देश की मौजूदा परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई।
दीपावली का संदेश है कि अंधेरा कितना भी गहरा हो, उम्मीद का एक दीया उसे हरा देता है। आज जब नफरत और बंटवारे की राजनीति देश के सामने चुनौती है, तब प्रेम, भाईचारा और एकजुटता ही हमारा संबल है।