
जााफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। स्थानीय डीपीसी स्कूल के दो होनहार और प्रतिभावान छात्रों, निकलेश यादव (सुपुत्र श्री महेश कुमार जड़वाल) एवं अजय पाल गुर्जर (सुपुत्र श्री मांगीलाल गुर्जर) का चयन राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल, कड़ी मेहनत और मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
खिलाड़ियों के राज्य स्तर पर चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर और क्षेत्र में हर्ष एवं खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य तथा खेल शिक्षकों ने दोनों खिलाड़ियों का माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया।
विद्यालय प्रशासन ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “निकलेश और अजय पाल ने अपनी लगन और उत्कृष्ट खेल से न केवल डीपीसी स्कूल का, बल्कि पूरे मनोहरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हमें पूरा विश्वास है कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और जीत हासिल करेंगे।”
वहीं, दोनों होनहार खिलाड़ियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कड़े अभ्यास, खेल शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के अटूट सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने दोनों उभरते खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी हैं।