पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व को बढ़ाना होगा : नवाब लुहारू (दुर्रूमियां)

लतीफ आरको के संयोजन में आयोजित पार्षद सम्मान समारोह
जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ीः अमीन कागजी
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें : रफीक खान
www.daylifenews.in
जयपुर। प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत एवं आरको ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सोशल सर्विसेज के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान समारोह किया गया। कार्यक्रम के संयोजक हाजी अब्दुल लतीफ आरको रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान कर उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा मंत्री नवाब दुर्रूमियां ने उपस्थित लोगों के बीच अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए नव निर्विचित पार्षदों को बधाई दी एवं अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। नवाब साहब ने अपने सम्बोधन में कहा वक़्त को देखते हुए राजनीतिक हलकों में बढ़ती चिंता इस बात को दर्शाती है कि हमें संभल कर कदम उठाने होंगे और कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व को बढ़ाना होगा।
इनसे पूर्व आरको ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सोशल सर्विसेज के अब्दुल लतीफ़ आरको ने मंच से कहा कि हमें ख़ुशी है कि आज हमारे बीच यूथ ब्रिगेड के रूप में पार्षद बैठे हैं। मैं इन सभी का स्वागत करता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि ये अपने वार्डों को खूबसूरत बनाकर जयपुर शहर की सुंदरता में चार चाँद लगाने का प्रयास करेंगे।
समारोह में आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और हुए कहा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं द्वारा जनप्रतिनिधियों के सम्मान को आपसी संवाद और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला बताया।
जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी अमीन कागजी विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में विकारा, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक हाजी लतीफ आरको ने कहा कि नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान उनके प्रति समाज की शुभकामनाओं और विश्वास का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का उद्देशध जनप्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संवाद कायम कर समाज और शहर के विकास में सहयोगी भूमिका निभाना है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब लुहारु एमादुद्दीन अहमद (दुर्रूमियां), विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, नईम कुरैशी, सिकंदर नियाजी सहित नवनिर्वाचित पार्षद एवं अनेक गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में सौहार्द, सामाजिक एकजुटता और जनसेवा की भावना का सकारात्मक संदेश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *