



www.daylifenews.in
जयपुर। होटल एसोसिएशन ऑफ़ जयपुर की वार्षिक गोठ का आयोजन चौकी ढाणी में संपन्न हुआ। संगठन के संरक्षक हुसैन खान ने बताया कैंप लगाकर बनाए गए सदस्यों के करीब 100 से ज्यादा पॉल्यूशन लाइसेंस वितरण!, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष योगदान देने वाली नारी शक्ति का सम्मान,अनेक वर्षों से पर्यटन सेक्टर में में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आगामी पर्यटन सेक्टर को प्रमोट के लिए रणनीति तैयार की गई।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन ऑफ़ जयपुर के संरक्षक हुसैन खान, अजीत बंसल, सलाहकार रणविजय सिंह, अध्यक्ष दिलीप तिवारी, सचिव विपुल मैंनी, अन्य पदाधिकारी जितेंद्र सुपा, अनिल कुमावत, मनीष शर्मा, दीपक गुप्ता, मनीष विधानी, तारीख सलीम, पीयूष अग्रवाल, कुणाल चौधरी, राजवीर सिंह, सुरेश खंडाका, कृष्ण अवतार, मधुश्री चटर्जी, सुभाष चंद्र शर्मा, ओम प्रकाश कुमावत, महेंद्र सोनी, मोहम्मद शौकत, राजेंद्र भास्कर, सहित 850 से ज्यादा सदस्य उपस्थित रहे।