रवींद्र मंच पर नाटक “मरने का शॉर्टकट” का मंचन

www.daylifenews.in
जयपुर। रस रंग मंच संस्था द्वारा रवींद्र मंच पर नाटक “मरने का शॉर्टकट” का मंचन किया गया, जिसका लेखन डॉ कुमार संजय ने किया व परिकल्पना, रूपांतरण व निर्देशन हिमांशु झांकल ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश वर्मा ने संभाला, 45 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में 10 से अधिक नवागंतुक कलाकारों को प्रशिक्षित कर ये नाट्य प्रस्तुति तैयार की गई।
“मरने का शॉर्टकट” ऐसे लोगों की कहानी है जो जिंदगी की कठिनाइयों से हार मान कर आत्महत्या कर लेते हैं और फिर मरने के बाद भूत बनकर पछतावा करते है,उस जीवन के लिए तरसते हैं जिसको उन्होंने व्यर्थ गवा दिया था,मुख्य पात्र के रूप में भूत सभी आत्महत्या करने वाले पात्रों की कहानी सुनाता है। सभी पात्र नीलेश,खुशी,केशव,डॉक्टर,अभिनेत्री और नेता बारी बारी से अपने आत्महत्या करने के कारण को बताते है। अंत मे आत्महत्या करने का पछतावा करते हैं और फिर से जीवन जीने की इच्छा रखते है,वो सभी पात्र संदेश देते हैं कि हमें जिंदगी से किसी भी हालत में हार नहीं माननी चाहिए और आत्महत्या जैसा जघन्य अपराध कभी नहीं करना चाहिए। नाटक संदेश देता है की हमारा जीवन परमात्मा का दिया अमूल्य उपहार है हमें कोई अधिकार नहीं बनता कि हम इसे स्वयं खत्म कर लें। नाटक अपने अमूल्य जीवन को बचाने और खुलकर जीने का संदेश देता है।
नाटक में देवांग सैनी,वर्षा भाटी,रति महर्षि,राज केतन,कान्हा वर्मा,पुजा यादव,जसमीत नागर,अकबर अली,आदम और काम्या वर्मा ने अभिनय किया। प्रकाश परिकल्पना शहज़ोर अली व मंच परिकल्पना नरेंद्र बबल ने की,उद्घोषणा सिकन्दर अब्बास और कुलशेष वर्मा,मंच निर्माण एवं सामग्री आदम साहिब, राजकेतन, लक्ष्य,जसवंत,देवांग,प्रस्तुति प्रबंधक के के कोहली और प्रसार प्रचार की जिम्मेदारी सुनील जैन ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *