डॉ इमरान खान के उमराह से लौटने पर शानदार स्वागत

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। डॉक्टर इमरान खान सीनियर मेडिकल ऑफिसर गोरवमेंट ऑफ राजस्थान व उनके साथ मे उमराह पर गई हुई उनकी पत्नी रुकसाना, उनका दामाद डॉक्टर अरशद आमीन एमबीबीएस एमएस ऑर्थो, उनकी बेटी डॉक्टर अनम खान एमबीबीएस एमडी मेडिसिन व उनकी बेटी डॉक्टर आफिया खान एमबीबीएस आगरा सभी वापस आगए है इनके वापस आने पर इनके रिश्तेदार और जान पहचान वालो ने इन पर पुष्प वर्षा कर गुलाब की मलाए पहनाकर गर्म जोशी से शानदार स्वागत किया है।
जो लोग हाजियों का स्वागत करने के लिए आरहे है उन लोगो को हाजियों के द्वारा तस्वीह मिस्वाक टोपी खिजुर जा-नमाज आदि का तोहफ़ा (गिफ्ट) दिया जा रहा है।
लोहानी न्यूज़ सर्विस के पत्रकारों के सवाल पर हाजियों ने बताया कि हज करने के बाद में हमको बहुत सुकून मिला है हमारी तबियत खुश हो गई है दिल खुशियों में झूल गया है हमारा रोम रोम खुश है। हाजियों ने ये भी बताया कि वहां पर इतना सुकून मिलता है कि वापस आने का मन ही नहीं करता है। हाजियों ने यह भी बताया कि वहां की अजान नमाज काबा का वो दिलकश नजारा आंखों के सामने अभी भी घूमता रहता है हाजियों की तन मन से बहुत सेवा की जाती है वहां पर अपनापन बहुत है।
उल्लेखनीय है कि डॉक्टर इमरान खान हिन्दू मुस्लिम एकता को प्रगाढ़ करते है हिन्दू भाइयों की रैली में पुष्पवर्षा करते है गरीब व जरूरतमंदों की मदद करते है इनके अच्छे अख़लाक़ की वजह से इनका स्टाफ भी बहुत खुश है ये इनके द्वारा दी गई दवाइयों से मरीजों को तुरन्त फायदा आजाता है इनके मीठे बोल व दवाई मरीजो को राहत पहुचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *