
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी ज्वेलरी कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वेलर्स ने अपनी नवरात्रि कैंपेन फिल्म को पेश किया है, जो हमारे भीतर और आस-पास मौजूद शक्ति के विभिन्न रूपों का उत्सव मनाती है। नवरात्रि श्रद्धा, शक्ति और एकजुटता का त्योहार है—ये ऐसे मूल्य हैं जो लंबे समय से कल्याण ज्वेलर्स और जीवन के सबसे अनमोल अवसरों पर उसकी उपस्थिति से जुड़े रहे हैं। ‘वह ताकत जो हमें एक धागे में पिरोकर रखती है’ इस विचार पर आधारित यह वीडियो इस त्योहार की आत्मीयता, उल्लास और मौन शक्ति को खूबसूरती से दर्शाता है। यह कैंपेन फिल्म अब कल्याण ज्वेलर्स के सभी डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जो देश भर के दर्शकों में नवरात्रि के पावन त्योहार का उल्लास जगा रही है। फिल्म में हम देखते हैं कि दीयों की रोशनी से जगमगाते एक खूबसूरत घर में परिवार की महिलाएं नवरात्रि की तैयारियों के लिए एक साथ आई हैं।