उदयपुर में ट्रेवल मार्ट प्रमोशन के लिए होटल फेडरेशन आफ राजस्थान की बैठक

www.daylifenews.in
उदयपुर। उदयपुर में आगामी जनवरी में आयोजित होने वाले ट्रैवल मार्ट प्रमोशन(RTTF) के लिए होटल फेडरेशन आफ राजस्थान ने (रोड शो) का आयोजन होटल दा पैलेस पार्क ज्वैल्स एंड रिजॉर्ट अजमेर रोड मैं किया. इस आयोजन मैं 100 से ज्यादा विभिन्न टूरिज्म सेक्टर से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया .सभी ने उदयपुर एवं राजस्थान के अन्य क्षेत्र में टूरिज्म सेक्टर को बढ़ाने के लिए अपने विचार रखें। पधारे सभी संगठनों ने एक मत से राजस्थान के अनछूए पर्यटक स्थलों एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ाने के लिए ट्रैवल मार्ट लगाने के लिए सरकार को सुझाव एवं मांग रखी।
इस अवसर पर टूरिज्म सेक्टर में लंबे समय से विशेष सेवाएं एवं योगदान देने वाले फर्स्ट इंडिया टीवी के एडिटर निर्मल शर्मा एवं (C A) रितिक गर्ग को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान ,सचिव रणविजय सिंह, फेडरेशन के उदयपुर संभाग अध्यक्ष राकेश चौधरी, सचिव अंबालाल साहू, यूनाइटेड होटल उदयपुर प्रेसिडेंट u b श्री वास्तव, आरटीटीएफ के अध्यक्ष कमल साहू, IHM प्रिंसिपल निमिषा सेठ, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट संजय अरोड़ा,IIHM प्रेसिडेंट मांडवी राठौर, जयपुर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिलीप तिवारी, wiva प्रेसिडेंट कमल शर्मा, मेंबर नेशनल टूरिज्म समिति करण राठौर, FRTO वीरेंद्र सिंह, एवं राजस्थान प्रेसिडेंट योगेंद्र सिंह,rttf दिलीप सिंह राठौड़ के अलावा होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
यह जानकारी होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के अध्यक्ष हुसैन खान एवं रणविजय सिंह महासचिव ने प्रेस नोट के माध्यम से दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *