
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
खाटू श्याम जी (सीकर)। श्याम बाबा की भक्ति में सराबोर होकर रिंगस से खाटू श्याम मंदिर तक एक भव्य पैदल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं जयपुर से भी 25 से अधिक श्रद्धालु पैदल चलकर खाटू श्याम जी पहुंचे।
पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते–गाते हुए, गुलाल की होली खेलते हुए आगे बढ़ते नजर आए। पूरा मार्ग “श्याम बाबा की जय” के जयकारों से गूंजता रहा और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और आस्था का संदेश दिया।
इस पावन पदयात्रा में हिंदू राष्ट्र निर्माण वाहिनी के उपाध्यक्ष आयुष अग्रवाल ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा कर श्याम बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। खाटू श्याम मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधिवत दर्शन कर बाबा से सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। यह पदयात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।