भामाशाह रामेश्वर प्रसाद कपूरिया का स्वागत किया

साढ़े आठ लाख की लागत का कमरा बरामदे सहित निर्माण करवाया
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोरा लाड़खानी में भामाशाह रामेश्वर प्रसाद कपूरिया को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संतोष सिंह कपूरिया ने की, मुख्य अतिथि सरपंच ईश्वर लाल जाट थे। स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक भुरामल जाट (प्रेरक) ने बताया कि भामाशाह रामेश्वर प्रसाद कपूरिया ने बहुत ही उत्कृष्ट कोटि का, 850000 की लागत का, कमरा बरामदे सहित निर्माण करवा कर स्थानीय विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोरा लाड़खानी को समर्पित किया, इसके लिए प्राचार्य एवं स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
भामाशाह रामेश्वर प्रसाद कपूरिया का कहना है कि स्थानीय विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% उत्कृष्ट रहा एवं स्थानीय विद्यालय के प्रति हमेशा समर्पित रहेंगे।
मंच पर अन्य पदासीन सिंबू सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह, प्रहलाद डिलान, जगदीश, प्रभात , एवं बद्री कटारिया उपस्थित थे। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में तेजाराम लाइनमैन, गिरधारी कपूरिया, कालू कालू राम, गोविंद पुजारी, सिंबू रोलानिया, भगवान, लालाराम, बनवारी, मुकेश, भंवर मास्टर, रामसहाय प्रजापत, नरेंद्र योगी, विनोद गुप्ता , धर्मेंद्र वर्मा, सूरजमल मीणा, मुरलीधर मास्टर, अनिल शर्मा, मालीराम, सुरेश, भेरू, एवं समस्त ग्राम वासी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *