बर्गर सिंह ने असम में 25+ आउटलेट्स खोलने का लक्ष्य

www.daylifenews.in
असम। भारत की होमग्रोन बर्गर QSR चेन बर्गर सिंह ने जोरहाट में अपना पहला आउटलेट लॉन्च करते हुए असम में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है। यह राज्य में ब्रांड का दूसरा स्टोर है। नया आउटलेट असम में बर्गर सिंह की मौजूदगी को मजबूत करने के साथ नॉर्थ ईस्ट में ब्रांड की व्यापक विस्तार रणनीति का हिस्सा है।
उभरते बाजारों में ऑर्गनाइज्ड QSR फॉर्मेट की बढ़ती मांग को देखते हुए बर्गर सिंह इस क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं देखता है। ब्रांड की योजना असम में 25+ से अधिक स्टोर और लंबे समय में पूरे नॉर्थ ईस्ट में 50 से अधिक स्टोर खोलने की है। इस विस्तार योजना के तहत असम के कोकराझार और गुवाहाटी तथा अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन में भी नए स्टोर खोले जाने की योजना है, जिससे इस क्षेत्र में बर्गर सिंह की मौजूदगी को और मजबूत किया जा सके।
नितिन राणा, को-फाउंडर, बर्गर सिंह, ने कहा, “हमने असम के बाजार को समझने में काफी समय दिया है और यहां, खासकर तेजी से बढ़ते शहरों और युवा उपभोक्ता आधार के बीच, बड़ी संभावनाएं देखते हैं। जोरहाट में हमारी एंट्री नॉर्थ ईस्ट में हमारे विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस क्षेत्र में हम अपने इंडिया इंस्पायर्ड फ्लेवर्स को और अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के मजबूत अवसर देखते हैं।”
इस विस्तार में कंपनी ऑपरेटेड और फ्रेंचाइजी ओन्ड स्टोर्स का मिश्रण शामिल होगा। एक नए आउटलेट में निवेश लगभग 30 लाख रुपये से शुरू होता है। यह फ्रेंचाइजी मॉडल ब्रांड को उभरते बाजारों में विस्तार करने के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
असम और पूरे नॉर्थ ईस्ट पर ब्रांड का फोकस इस क्षेत्र के तेजी से बढ़ते शहरों, युवा उपभोक्ता आधार और बदलती ईटिंग आउट संस्कृति को देखते हुए है। जैसे-जैसे उभरते शहरों के उपभोक्ता सुविधाजनक, किफायती और अलग तरह के फूड ऑप्शंस की तलाश कर रहे हैं, वैसे-वैसे यह क्षेत्र ऑर्गनाइज्ड QSR ब्रांड्स के लिए अपनी मौजूदगी मजबूत करने का अवसर प्रदान कर रहा है। बर्गर सिंह के अनुसार, क्षेत्र के कई बाजारों में ऑर्गनाइज्ड QSR की अपेक्षाकृत कम मौजूदगी और नए फूड फॉर्मेट्स को लेकर बढ़ती उपभोक्ता रुचि नॉर्थ ईस्ट में उसकी विस्तार रणनीति के प्रमुख कारण हैं।
जोरहाट में लॉन्च बर्गर सिंह की उस व्यापक रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत ब्रांड अपने इंडिया इंस्पायर्ड बर्गर ऑफरिंग को बड़े महानगरों से आगे ले जाकर संभावनाओं से भरे टियर 2 और उभरते शहरों तक पहुंचा रहा है। ब्रांड ऐसे बाजारों की पहचान कर रहा है जहां बदलती उपभोक्ता पसंद और ऑर्गनाइज्ड फूड ऑप्शंस की बढ़ती मांग लंबे समय में विकास को समर्थन दे सकती है।
नॉर्थ और वेस्ट इंडिया में अपनी पहचान बनाने और साउथ इंडिया में मौजूदगी मजबूत करने के बाद, बर्गर सिंह अब अपने इंडिया इंस्पायर्ड फ्लेवर्स को नॉर्थ ईस्ट तक पहुंचा रहा है। असम में विस्तार और क्षेत्र के अन्य आगामी बाजारों के साथ, ब्रांड अब नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग हिस्सों में अपने स्वाद को पहुंचाने और भारत के इस नए क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। (प्रेस नोट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *