सांभर में संत की 149 वीं जयंती पर सेमिनार आयोजित

शैलेश माथुर की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
सांभरझील। डॉ बीआर अंबेडकर चेतना समिति के तत्वाधान में आज अंबेडकर भवन में संत की 149 वीं जयंती के पर “संत गाडगे बाबा का सामाजिक उत्थान में योगदान” विषय पर सेमिनार आयोजित की गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा संत गाडगे बाबा एवं बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया एवं सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की जानकारी दी। मुख्य वक्ता भंते शीलसागर ने संत गाडगे द्वारा शिक्षा एवं स्वच्छता में विशेष योगदान देने पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। अरविंद मेहरडा़ ने संत के बताए हुए मार्ग पर चलकर सामाजिक कुरीतियों को त्यागने पर बल दिया। व्याख्याता बजरंगलाल दोतानिया ने संत गाडगे बाबा की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। व्याख्याता रमेश कुमार बंसीवाल ने बाबा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। राजेंद्र दीवाला अध्यक्ष धोबी समाज ने संत गाडगे के बताए हुए सन्मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाने की बात कही। पूर्व पार्षद नानक राम गेहनोलिया ने पाखंडवाद का त्याग कर शिक्षा में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। दिनेश बंजारा ने संतों की वाणी का महत्व बताया। कैलाश चंद सांभरिया ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। सेमिनार का आयोजन अंबेडकर चेतना समिति के अध्यक्ष विनोद दुलारिया के नेतृत्व में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *