98 वर्षीय फूली देवी सैनी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नवलपुरा की गंग जी वाली ढाणी निवासी 98 वर्षीय फूली देवी पत्नी स्व. महादेव सैनी के निधन पर पूरे क्षेत्र में गहरा दुःख व्यक्त किया गया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपुर के 33/11 केवी विद्युत ग्रेड के संचालक ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि मेरी दादी फूली देवी 98 वर्ष की थीं। इस उम्र में भी उनकी नजदीक और दूर की आंखों की रोशनी बिल्कुल सही थी, वह सुई में धागा स्वयं ही डाल लेती थीं। वह आसपास के क्षेत्र में अकेले ही घूमने चली जाती थीं। उनके दांत इतने मजबूत थे कि वह सूखे चने और गन्ने को भी दांतों से चबाकर खा लेती थीं।
शोकाकुल परिवार में स्वर्गीय फूली देवी के चार पुत्र रामचंद्र सैनी, गोपाल लाल सैनी, बनवारी लाल सैनी उर्फ भंडारी व सुरेश सैनी हैं। पुत्रीयों में तोफली, गोठी, गीता, बिदामी देवी है, पोतो में शिव कुमार, खेमचंद, बलराम, छोटू, हंसराज, ओमप्रकाश, विक्रम, अमन, रमेश, अंकित है, पड़पोता में अंशु, खुशहाल, हनी है, पोती में पूजा, आरती, निशा, प्रिया, ज्योति, तनु है, पड़पोती में वंशिका, काव्या, परी, गुंजन, हर्षिका है।
कर्मचारी नेता हरीश शर्मा, मजदूर नेता अज़ीज़ हबीब कल्लू लोहानी, एच के लोहानी वेलफेयर सोसायटी के संचालक जाफर लोहानी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *