‘बेस्ट यूज़ ऑफ एआई इन कस्टमर एक्सपीरियंस’ अवॉर्ड से सम्मानित

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस को यूबीएस फोरम के 25वें सीएक्स स्ट्रैटेजी समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में ‘बेस्ट यूज़ ऑफ एआई इन कस्टमर एक्सपीरियंस’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड एयरलाइन की एआई-पावर्ड गेस्ट सपोर्ट क्षमताओं के लिए दिया गया है, जिसे टिया हैंडल करती है। टिया मेहमानों की मदद के लिए एयरलाइन का डिजिटल चेहरा है। हाल ही में एअर इंडिया एक्सप्रेस को स्काईट्रैक्स से मिली 4-स्टार वर्ल्ड एयरलाइन रेटिंग के बाद यह पुरस्कार मिला है, जो एयरलाइन द्वारा मेहमानों के अनुभव में किए जा रहे बदलावों की पुष्टि करता है। यात्रा के दौरान बेहतरीन मानकों के प्रोडक्ट्स एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए दी गई यह रेटिंग एक वैल्यू कैरियर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। स्काईट्रैक्स से मिली मान्यता ऑनबोर्ड, एयरपोर्ट और सर्विस डिलीवरी के मानकों में सुधार को दर्शाती है, वहीं टिया जैसे इनोवेशन इस बात की पुष्टि करते हैं कि एयरलाइन डिजिटल अनुभव को भी बेहतर बना रही है। जिससे मेहमान अपनी यात्रा के हर चरण में तेज़, आसान और ज़्यादा पर्सनलाइज़्ड सपोर्ट पा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *