
www.daylifenews.in
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग ने कैंपस में अपना दूसरा HR कॉनक्लेव 2026 आयोजित किया। कार्यक्रम में बोट, पेटीएम, वीवो, फिलिप्स हेल्थकेयर, हिताची, फिजिक्स वाला सहित 90 से अधिक उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विवेक कुमार, डायरेक्टर, BOAT (NR), कानपुर और NATS, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन रहे।
कार्यक्रम का आयोजन दीपक कुमार, डायरेक्टर, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ने किया। दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
डॉ देवेश कुमार सिंह, चेयरमैन, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने कहा, “HR कॉनक्लेव 2026 अकादमिक और उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंध बनाने की नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। छात्रों के लिए उद्योग की अपेक्षाओं को समझना और जरूरी कौशल विकसित करना महत्वपूर्ण है।”
डॉ विक्रम सिंह, चांसलर, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने कहा, “इंडस्ट्री-अकादमिया सहयोग छात्रों को रोजगार की दुनिया के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण है। ऐसे मंच बदलती जरूरतों और कौशल विकास पर विचार साझा करने का अवसर देते हैं।”
प्रो. (डॉ .) उमा भारद्वाज, वाइस चांसलर, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने उद्योग-अकादमिक नेटवर्किंग, MSME, टैलेंट एक्विजिशन, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और आउटकम-बेस्ड एजुकेशन पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि विवेक कुमार डायरेक्टर, BOAT (NR), कानपुर और NATS, मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, ने कहा, “प्लेसमेंट सिर्फ मंजिल नहीं, बल्कि करियर की शुरुआत है।” उन्होंने इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल तैयार करने पर जोर दिया। दीपक कुमार, डायरेक्टर , ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने सभी उद्योग प्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञों ने भर्ती, प्रशिक्षण, प्रदर्शन और बदलती कार्यस्थल जरूरतों पर विचार साझा किए।