जे पी यादव ने सादगी से जन्मदिन मनाकर पहल की

जाफ़र लोहानी
www.daylife.page
मनोहरपुर (जयपुर)। कुछ लोग अपने जन्मदिन पर दिखावा करने के लिए मॉर्डन बनते हैं और बोलेरों पर केक काटकर अनावश्यक खर्च करते हैं। इसके विपरीत कुछ लोग सादगी से अपना जन्मदिन मनाते हैं ये गरीब तबके के लोगों को सर्वश्रेष्ठ होटल में ले जाकर उनके मन पसन्द का खाना खिलाकर और उनको विभिन्न प्रकार के उपहार देकर अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर अस्पताल में मरीजों को फ़ल वितरण कर अपना जन्मदिन मनाते हैं।
इस दिन जे पी यादव सुबह उठते ही अपने माता पिता की दुआ लेते हैं, मन्दिर में जाकर अपने भगवान का शुक्र अदा करते हैं इसके बाद में गायों को रंजका, कबूतरों को ज्वार, प्यासों के लिए पानी का इंतेजाम करते हैं और पुण्य का कार्यक्रम शाम तक चलता हैं। यादव इस दिन अपने घर पर आकर्षक व मनमोहक विद्युत सजावट करवाते हैं व अपने मित्रों को बुलाकर केक काटते हैं और ख़ुशी का इज़हार करते हैं।
व्हाट्सअप इंस्टाग्राम फेसबुक फोन आदि पर पूरे दिन जे पी यादव के लिए गाने बज रहे थे। “बार बार ये दिन आए, बार बार ये दिल गाए, तू जिये हजारों साल, साल के दिन हो 50 हजार, हैप्पी बर्थडे टू यु जे पी यादव। पूरे दिन व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम, फेसबुक व फोन आदि के जरिए गणमान्य लोगों में कैलाश यादव, अब्दुल अजीज लोहानी जाफर खान लोहानी मोहम्मद फरमान पठान, मुकेश यादव कानपुरा, हरि ओम यादव, सूर्यकांत यादव आदि ने बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *