“उत्कृष्टता इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट” पुरस्कार मिला

www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) को शोध, नवाचार और वैज्ञानिक ज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “एक्सीलेंस इन रिसर्च, इन्नोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. (डॉ.) बी. राजनारायण प्रुस्टी, डीन–रिसर्च एंड इनोवेशन, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉ. देवेश कुमार सिंह, चेयरमैन, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. देवेश कुमार सिंह ने कहा, “यह सम्मान शोध, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की संस्कृति को मजबूत करने के लिए हमारे सामूहिक प्रयासों की पहचान है। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में हमारा मानना है कि सार्थक शोध केवल अकादमिक क्षेत्र तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नए ज्ञान के निर्माण, वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। हम अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रभावशाली और भविष्य-केंद्रित शोध के लिए लगातार प्रोत्साहित करते रहेंगे।”
यह सम्मान नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के मजबूत रिसर्च इकोसिस्टम, अंतर-विषयक सहयोग और नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को दर्शाता है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को उभरती तकनीकों के साथ काम करने तथा वास्तविक समस्याओं पर शोध करने के अवसर प्रदान कर रहा है। यह उपलब्धि शोध-आधारित शिक्षा और वैज्ञानिक नवाचार के प्रति NIU की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *