मनोहरपुर में मनाया दशहरा महोत्सव

जाफर लोहानी
daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। स्थानीय नगर पालिका की ओर से मधोवेणी नदी में रावण, कुंभकरण ओर मेघनाथ के पुतले का दहन करवाया गया।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका ने हर वर्ष की भर्ती इस बार भी करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत से रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले बनवाए थे। जिनका माधो वेणी नदी में दहन किया गया था। इससे पूर्व अंबेडकर नगर गंगा माता मंदिर से राम दरबार की झांकी निकाली गई। जिसमे सैकड़ो ग्रामीण नाचते गाते मुख्य मार्ग से होते हुए निकले। इस दौरान गांधी चौक में पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रजापत और थाना प्रभारी का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। झांकी शाम 6 बजे माधोवेणी नदी में पहुंचने पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का विधिवत पूजा कर दहन किया गया। इस दौरान वामन देव मंदिर से ठाकुर जी की झांकी निकाली गई। मधोवेणी नदी में मेले का आयोजन भी किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, शंकर लाल प्रजापत,आनंद मिश्रा, सुवालाल हल्कारा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष डीके सोनी,बीजेपी एसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामावतार असवाल, कृष्ण कुमार वर्मा, संपूर्णानंद शर्मा, महिपाल गुर्जर, कैलाश बेनीवाल, अटल पारीक सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *