
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम करीरी स्थित नरसिंह मंदिर से मंगलवार रात सर्वसमाज की सामाजिक सौहार्द यात्रा चित्तौड़गढ़ स्थित बाबा सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुई। यात्रा में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं सहित सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा भेदभाव की भावना को दूर करने का संदेश देना रहा।
यात्रा के संयोजक उपसरपंच प्रतिनिधि संग्राम सिंह शेखावत के नेतृत्व में मंगलवार रात करीब 9:15 बजे नरसिंह मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। रवानगी से पहले अमरसर थाना प्रभारी रमेश मीणा व अतिथियों ने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बाबा सांवरिया सेठ की पवित्र ध्वजा सौंपी। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रमेश मीणा ने कहा कि करीरी से सर्वसमाज के लोगों का एक साथ बाबा सांवरिया सेठ की यात्रा पर जाना सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसी यात्राओं से समाज में आपसी प्रेम और समरसता की भावना मजबूत होती है।
इसके बाद बाबा सांवरिया सेठ के जयकारों के बीच थाना प्रभारी रमेश मीणा ने श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना किया।
इस दौरान राजस्थान पुलिस के पूर्व सीआई नरेंद्र सिंह शेखावत मोहन पटवारी, महेश सैनी,चंदन शेखावत, हनुमान सहाय मीणा,कानाराम सबल, पप्पन कुमावत,राजेंद्र सैनी, राम किशन, कानाराम,जितेंद्र सिंह, मनोज मीणा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, उद्धव शर्मा,शंकर सिंह,रामजीलाल पारीक,गोविंद शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।